29 Mar 2024, 00:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोमांच से भरपूर होगा क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स का तीसरा संस्करण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 4:49PM | Updated Date: Dec 4 2020 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के दो सफल संस्करणों के बाद, फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ मिलकर इन पुरस्कारों के तीसरे संस्करण के लिए फिर एक साथ आए हैं। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स का मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषाओं में बनी फीचर फिल्मों, वेब-सीरिज़ और शॉर्ट-फिल्मों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। विजय सेतुपति, रणवीर ंिसह, शेफाली शाह, मनोज वाजपेयी, मम्मूट्टी, नानी और सामंथा प्रभु को पिछले वर्षों में उनकी कला के लिए सम्मानित किया गया था। इस बार यह पुरस्कार समारोह वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। 
 
पिछले साल अपना पहला क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड प्राप्त करते हुए रणवीर सिंह ने कहा - यह सम्मान पाकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। यह मेरा पहला  क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड है और उम्मीद करता हूं कि आपके प्यार, समर्थन,  आशीर्वाद और इस तरह के सकारात्मक प्रोत्साहन से मैं अपनी कला को निखार  पाऊंगा और एक कलाकार के रूप में बेहतर बन सकूंगा और कुछ अच्छे काम करता  रहूंगा।
 
अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता शो 'दिल्ली क्राइम' की प्रमुख अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा कि पिछले साल इस शो में उनकी भूमिका की क्रिटिक्स ने सराहना की थी और उन्हें सम्मानित भी किया। शेफाली ने कहा, ‘‘पिछले साल मैंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में 'दिल्ली क्राइम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था, उस समय मैं बहुत ही उत्साहित महसूस कर रही थी जब देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स ने मुझे सम्मानित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »