01 Jul 2025, 05:38:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' ईद के अवसर पर वर्ष 2021 में रिलीज होगी। वर्ष 2018 में मिलाप जावेरी ने जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी को लेकर फिल्म 'सत्यमेव जयते’ बनायी थी। फिल्म के सीक्वल में भी जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फिल्म को ईद 2021 में रिलीज किया जाएगा। 

इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जॉन ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। जॉन अब्राहम ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, ‘‘जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन रिलीज होगी।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »