19 Mar 2024, 10:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिषेक बच्‍चन से पंगा लेना 'कोरोना' को पड़ा महंगा, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 1:21PM | Updated Date: Aug 10 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्‍चन हाल ही में कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। अब अभिषेक अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक मजेदार तस्‍वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्‍ट में वो फिल्मी अंदाज में ये जाहिर करते नजर आ रहे हैं कि कोरोना को उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए था, अब उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ा है। दरअसल, अभिषेक बच्चन के एक फैन ने ये मजेदार तस्वीर बनाई है।
 
जिसमें कोरोना वायरस जैसी दिखने वाली आकृति हताश होकर नीचे पड़ है, जबकि अभिषेक बच्चन उससे कह रहे हैं, "और ले पंगा।" वो विजयी मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक को ये आर्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने न सिर्फ इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, बल्कि अपने फैन का शुक्रिया भी अदा किया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »