मुंबई। मुंबई पुलिस ने रविवार को उन मीडिया रिर्पोर्टों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि दिशा सालियान का शव बिना कपड़ों के पाया गया था। पुलिस उपायुक्त (जोन-11) विशाल ठाकुर ने कहा , ‘‘ यह स्पष्ट किया जाता है कि दिशा सालियान का शव बिना कपड़ों के पाये जाने संबंधी रिपोर्टं बेबुनियाद है।’’ उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दिशा के अभिभावकों की मौजूदगी में शव का पंचानामा भी किया था। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रही दिशा गत आठ जून की रात मलाड में एक इमारत से गिरने के बाद मृत पायी गयी थी। इसके छह दिन बाद सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाये गये थे।