19 Mar 2024, 15:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

1 लाख मजदूरों को नौकरियां देंगे सोनू सूद, कहा - 'जहां चाह, वहां राह!'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 4:56PM | Updated Date: Aug 7 2020 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्‍मों में विलन का रोल निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान लगाए लग लॉकडाउन में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हीरो बन गए। सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान कई गरीबों को उनके आशियाने तक पहुंचाया। वहीं अब लॉकडाउन खुलने के बाद भी सोनू सूद गरीबों की मदद आए दिन मदद कर रहे हैं। इस बीच अब सोनू सूद गरीबों को रोजगार देंगे। जी हां, सोनू सूद ने अब प्रवासी मज़दूरों को जॉब देने का वादा किया है। वो भी 1 लाख मज़दूरों को।
 
सोनू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है कि उन्होंने APEC नाम की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। एक्टर ने वादा किया है कि इस कंपनी के जरिए वो 1 लाख मज़दूरों को नौकरियां दिलवाएंगे। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जहां चाह, वहां राह! http://Pravasirojgar.com के माध्यम से देशभर की ‘अपैरल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों’ में 1 लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद #AEPC #AbIndiaBanegaKamyaab, Jai hind।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »