29 Mar 2024, 15:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, 26 स्टाफ मेंबर की भी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:13PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड पर इस समय ग्रहण लगा हुआ है। हर दिन इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को लेकर बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पता चला था कि, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर से सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मच गया था। लोग जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे थे। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को मुंबई के नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। 

अमिताभ पर हेल्थ अपडेट : अस्पताल में भर्ती अमिताभ और अभिषेक की सेहत पर अब हेल्ड अपडेट सामने आया है। वैसे तो जब दोनों का टेस्ट हुआ था तो बताया गया कि, दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। बच्चन परिवार के सदस्यों पर डॉक्टर्स पूरी निगरानी बनाए हुए हैं और उनकी अच्छे से जांच भी की जा रही है। हाल ही में अस्पताल के डॉक्टर अंसारी ने अमिताभ और अभिषेक की पूरी जांच की और हेल्थ अपडेट जारी किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »