19 Mar 2024, 16:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म ‘शकुंतला देवी’ 31 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों के बंद रहने के कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। विद्या ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
 
यह फिल्म 31 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फिल्म शकुंतला देवी में विद्या ग्लोबली फेमस मैथमैटिक्स जीनियस शकुंतला देवी का रोल निभाती नजर आयेंगी। शकुंतला देवी को ‘हूमन कंप्यूटर भी कहा जाता था। इस फिल्म विद्या की बेटी के रोल में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। विद्या और सान्या मल्होत्रा के इस फिल्म में अमित साध और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »