29 Mar 2024, 21:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर के घर पहुंचते ही पुलिस पड़ गई अब उनके पीछे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:12AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को सोमवार को संजय गांधी पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। उन्हें वहां से घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका का क्वॉरंटीन पीरियड खत्म होते ही लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। क्योंकि कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज हो रखी है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका पर ये मामले लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। सिर्फ यही नहीं उनके खिलाफ हजरतगंज और महानगर थाने में भी एफआईआर दर्ज है। आरोप ये हैं कि उन्होंने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया और कई लोगों की जान खतरे में डाली. इसी मामले में पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है।
 
कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं। उसके बाद उन्होंने कई पार्टी और समारोहों में हिस्सा लिया था। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। वायरस के लक्षण सामने आने के बाद कनिका को 20 मार्च को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »