मम्बई। कोरोना वायरस के कारण भारत सहित पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है और सभी इसके बचाव के लिए अपने स्तर पर कोशिश में लगे हुए हैं। इस वायरस अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। देश की इस मुश्किल घड़ी में बी-टाउन इंडस्ट्री के अपना बड़ा दिल दिखा रहे हैं और डोनेशन दे रहे हैं। अब करीना कपूर और सैफ अली खान ने दान देने की घोषणा की है। बताते चलें कि बॉलीवुड के स्टार्स पीएम-केयर्स फंड में अपना डोनेशन दे रहे हैं।
वहीं, करीना कपूर ने अपनी पोस्ट में उसका जिक्र नहीं किया है। दोनों स्टार्स ने रकम का नहीं किया खुलासा करीना कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर किया। उन्होंने लिखा, 'इस तरह की मुश्किल घड़ी में, हमें एक साथ आने और एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। हम दोनों ऐसा करने की दिशा में कदम उठाते हैं और हम यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज (आईएएचवी) को सपॉर्ट करने का संकल्प लेते हैं।
हम भी उन लोगों से ऐसा करने का अपील करते हैं जो ऐसा कर सकते हैं। हम सब एक हैं। जयहिंद। करीना, सैफ और तैमूर' बताते चलें कि इस स्टार्स ने यह नहीं बताया कि वह कितना फंड डोनेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, नाना पाटेकर, राजकुमार राव, रणदीप हुड्डा, कृति सैनन, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सहित कई सिलेब्रिटीज ने डोनेशन देना शुरू किया।