16 Apr 2024, 17:01:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता की पत्नी का आरोप - पति दूसरे एक्टर की पत्‍नी के साथ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:05PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'पीपली लाइव' और 'लगान' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके दिग्‍गज अभिनेता 62 साल के रघुवीर यादव की पत्‍नी पूर्णिमा खरगा तलाक अर्जी के बाद अब उनके ऊपर और ज्यादा गंभीर आरोप लगाए हैं। तलाक की अर्जी में पूर्णिमा 1 लाख रुपए के इंटर्म मेंटेनेंस और 10 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की है। रघुबीर से रिश्ते पर पूर्णिमा ने एक इंटरव्यू में कई सारी बातें कही हैं। यहां तक कि उन्होंने रघुबीर के कुछ अन्य महिलाओं से रिश्ते की बात भी कही है। 
 
स्‍पॉटबॉय को दिए गए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति के दूसरी महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर खुलासा किया है। पूर्ण‌िमा ने कहा कि उनके पति का एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रह चुका है। बाद में पूछे जाने पर उन्होंने नंदिता दास का नाम भी लिया। इतना नहीं उनकी पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने कोर्ट में यह बात स्वीकारी है कि वह संजय मिश्रा की पत्नी रोश अचरेजा के साथ लिव-इन में रहते थे।
 
रघुबीर यादव की पत्नी ने कहा कि शादी के करीब सात साल बाद उनके और पति के बीच चीजें बिगड़ने लगीं। जब रघुबीर यादव ने राज बरोत के सीरियल में काम शुरू किया तभी वो एक महिला के प्यार में गिरने लगे। यह पूछे जाने पर कि वो महिला कौन है? तब उन्होंने अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास का नाम लिया।
 
इतना ही नहीं पूर्ण‌िमा का आरोप है कि रघुबीर यादव उनके परिवार से मिलकर उनका तलाक भी कराने गए थे। वे इसके लिए जबलपुर गए। तलाक के बाद वे नंदिता से शादी करना चाहते थे। लेकिन बाद में नंदिता ने रघुबीर को छोड़ किसी और के प्यार में पड़ गई। 
 
पूर्ण‌िमा का आरोप है कि नंदिता दास से अफेयर खत्म होने के बाद रघुबीर गोरेगांव में एक फ्लैट में रहने लगा। वहीं पास में अभिनेता संजय मिश्रा रहते थे। दोनों में जल्द ही दोस्ती हो गई। संजय अक्सर उसे लंच और डिनर के लिए अपने फ्लैट पर बुलाने लगे। लेकिन इन सब में रघुबीर संजय की पत्नी के करीब हो गया। इतना ही नहीं संजय की पत्नी कुछ दिनों बाद गर्भवती हो गईं। इसके बाद उन्होंने संजय मिश्रा से तलाक मांगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »