26 Apr 2024, 09:05:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बहुमुखी प्रतिभा से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रही है पूजा भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:02PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बहुमुखी प्रतिभा की धनी पूजा भट्ट ने न सिर्फ अभिनय बल्कि निर्माण और निर्देशन के तौर पर दर्शको को अपना दीवाना बनाया है। 24 फरवरी 1972 को मुंबई में जन्मी पूजा भट्ट ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी से की। इस पिल्म में पूजा भट्ट के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभायी थी। अपनी पहली हीं फिल्म के जरिये पूजा भट्ट ने दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया।
 
वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म दिल है कि मानता नही पूजा भट्ट के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ..इट हैपेंड वन नाईट ..पर आधारित थी । फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 1991 में पूजा भट्ट की एक और सुपरहिट पिल्म सड़क प्रदर्शित हुयी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट की जोड़ी संजय दत्त के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 1992 में पूजा भट्ट की फिर तेरी कहानी याद आयी और सर जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »