29 Mar 2024, 17:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की भाभी संग योगा क्लास के बाहर स्पॉट अमृता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:49AM | Updated Date: May 27 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस मामले में उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी कम नहीं हैं। हाल ही में अमृता को योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी थीं। अमृता व्हाइट टीशर्ट के साथ स्किन फिट जैगिंग में बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। बिना मेकअप के ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। वहीं सीमा ग्रे टी-शर्ट और जैगिंग में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है कि सीमा और अमृता किसी इम्पॉर्टेंट टॉपिक पर बात कर रही है। योगा क्लास से बाहर निकलते ही अमृता ने पैपराजी को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो 42 की अमृता बेहद फिट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

बता दें कि अमृता ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में 'कितने दूर कितने पास' से की थी। इसके बावजूद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन 2004 में आई उनकी फिल्म 'गर्लफ्रेंड' में अमृता ने लेस्बियन का किरदार निभाकर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशा कोपिक्कर भी थीं। 2009 में उन्होंने बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की। उनके आजान और रायान दो बेटे भी हैं, लेकिन अमृता की फिटनेस देख कोई नहीं कह सकता कि वो दो बच्चों का मां हैं। अमृता को अक्सर गर्ल गैंग के साथ बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। अमृता और करीना बेहद करीब हैं और खास फ्रेंड्स हैं। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा संग अमृता नाइट आउट करते दिखाई देती हैं। वहीं सीमा खान लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »