10 May 2025, 14:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्टूडेंट को मिलेगी वर्ल्ड क्लास तकनीकी शिक्षा, आतिशी ने DTU में दो नये ब्लॉक का किया उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2023 5:00PM | Updated Date: Nov 16 2023 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में दो नये अत्याधुनिक अकेडमिक ब्लॉक तैयार करवाए हैं। ये दोनों एकेडमिक ब्लॉक 8 मंजिल हैं जो कि शानदार लैब्स, लेक्चर हॉल, फैकल्टी रूम, कॉन्फ़्रेंस रूम सहित वर्ल्ड क्लास हाईटेक सुविधाओं से लैस है। गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया।

दिल्ली की तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस दौरान कहा कि सरकार में आने के बाद से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना केजरीवाल सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है। हमने लगातार अपनी यूनिवर्सिटीज को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सीटों को संख्या 6,000 से बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है।

दिल्ली की तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार का मकसद इन संस्थानों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करवाना है। इस दिशा में डीटीयू के दोनों नये एकेडमिक ब्लॉक मिसाल साबित होंगे, जहां हमारे स्टूडेंट्स को वो हर जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में उन्हें अपने करियर को संवारने में मदद करेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करे। केजरीवाल सरकार उनके लिए कभी भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसों की कमी नहीं होने देगी।

डीटीयू में तैयार हुए दोनों नए एकेडमिक ब्लॉक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित 8 मंजिल के हैं। यहां 36 लग्जरी लैब्स, 67 लेक्चर और क्लास रूम, फैकल्टी रूम, कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। दोनों नए एकेडमिक ब्लॉक में एक समय में 5200 से अधिक छात्र क्लास ले सकेंगे। खास बात ये कि ये एकेडमिक ब्लॉक ईको-फ्रेंडली भी है, जहां रूफ टॉप सोलर पैनल , मॉड्यूलर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी मौजूद साथ ही दोनों ब्लॉक को जोड़ने के लिए स्काई रैंप भी तैयार किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »