27 Apr 2024, 01:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

10 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा एयरपोर्ट पर बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2022 6:07PM | Updated Date: Jan 15 2022 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात से आये एक भारतीय यात्री से 7.65 लाख रुपये मूल्य का सोना और 10 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने यहां बताया कि गत 12 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात से विमान से आये एक भारतीय याऋी को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उसके पास से सिल्वर प्लेटेड सोने के 24 टुकड़े बरामद किये गये। इसके साथ ही उसके पास से 500 रुपये के दो हजार नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गयी जिसका कुल मूल्य 10 लाख रुपये है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »