26 Apr 2024, 10:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता से कट चुकी है कांग्रेस : जावडेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 3:00PM | Updated Date: Sep 29 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किसानों से जुड़े नये कानूनों के विरोध पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुये मंगलवार को कहा कि वह जनता से कट चुकी है और अपने ही वादों को भूल गई है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के इन कानूनों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर जावडेकर ने कहा ‘‘उनके विरोध का मैं ज्यादा जिक्र नहीं करूँगा। कांग्रेस अब हताश-निराश  पार्टी है। वह जनता से कट चुकी है, अपने ही वादों को भूल गई है और उसके ही  प्रधानमंत्री (डॉ. मनमोहन सिंह) क्या कह रहे थे भूल गई है।’’

केंद्रीय मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर ‘‘दलालों के साथ खड़े होने’’ का आरोप लगाते हुये कहा कि नये कानून लागू हो गये हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले से घोषित है। एमएसपी की दरों पर ताबड़तोड़ खरीद भी शुरू हो गई है। किसान अपना धान बेच रहे हैं। जावडेकर ने विश्वास जताया कि हर साल मंडी में जाकर अपनी फसल बेचते रहे पंजाब-हरियाणा के सभी किसान फसल बेचेंगे और उनकी खरीद होगी। उन्होंने कहा ‘‘कभी-कभी शब्दों से अधिक काम बोलता है। मुझे लगता है कि यही काम ज्यादा प्रभावी है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »