19 Apr 2024, 11:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरल रीफ के संरक्षण के लिए वैश्विक पहल की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 1:06AM | Updated Date: Sep 17 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भूमि को बंजर बनने से रोकने और कोरल रीफ के संरक्षण के लिए जी20 देशों ने आज वैश्विक पहल की शुरुआत की। जी20 देशों के पर्यावरण मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में इन दोनों पहलों की शुरुआत की गई। भारत की ओर से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता सऊदी अरब ने की। 

जावडेकर ने कहा कि भारत ने पर्यावरण, वन तथा वन्य जीवों के संरक्षण और प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने बताया कि भारत जी20 देशों के साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा देश जैव-विविधता और पारिस्थितिकी के मामले में काफी संपन्न है। कोरल रीफ के सरंक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए भारत के कई कदमों उठाये हैं। 

पर्यावरण मंत्री ने बैठक में राष्ट्रीय तटीय मिशन कार्यक्रम के किये गये प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकार ने कोरल रीफ के संरक्षण के लिए कई कदम उठाये हैं। भूमि को बंजर बनने से रोकने के लिए किये गये उपायों का भी उन्होंने जिक्र किया। जावडेकर ने कहा कि भारत पेरिस समझौते और जलवायु के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में काम किया है। पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए देश में काफी काम हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »