26 Apr 2024, 06:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम मंदिर केवल आस्था नहीं बल्कि देश अस्मिता का प्रतीक : RSS

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 1:00AM | Updated Date: Aug 2 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है और यह करोड़ो देशवासियों की प्रेरणा बन उन्हें आदर्श का मार्ग दिखायेगा।

दिल्ली में अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक वेबीनार में भैया जी जोशी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने देश में अपने चिन्ह छोड़े हैं जो मार्गों के नामों, समारकों और प्रतिमाओं के रूप में अब भी मौजूद हैं जिन्हें देखकर दुख होता है। अयोध्या में खड़ा ढांचा यह बताता था कि देश पराजित है। उन्होंने कहा कि ढांचे को हटाकर श्री राम मंदिर बनाना केवल एक आस्था का नहीं बल्कि हमारी अस्मिता का प्रतीक है।

श्री राम मंदिर निर्माण एक नए युग का प्रारंभ है। इससे पूरा विश्व भारत को नए दृष्टिकोण से देखेगा। उन्होंने कहा कि श्री राम हर दृष्टिकोण से आदर्श पुरुष हैं और उनके मंदिर का निर्माण लोगों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »