26 Apr 2024, 21:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गृह मंत्री ने अयोध्या पर फैसले से पहले स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 10:51AM | Updated Date: Nov 9 2019 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मामले पर उच्चतम न्यायालय के बहुप्रतिक्षीत फैसले से पहले आज यहां अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। शाह के आवास पर हुई बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में फैसले के मद्देनजर देश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गयी। उल्लेखनीय है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ अयोध्या मामले में आज फैसला सुना रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »