26 Apr 2024, 05:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयविक्रमा के छक्के से श्रीलंका ने बंगलादेश पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 7:20PM | Updated Date: May 1 2021 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पल्लेकेल। बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा (92 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने बंगलादेश को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 251 रन पर समेटकर मैच पर अपना शिकंजा कस दिया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 493 रन पर घोषित की थी।  श्रीलंका को इस तरह पहली पारी में 242 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली।  श्रीलंका ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 259 रन की हो गयी है।
 
बंगलादेश की पहली पारी में ओपनर तमीम इकबाल ने 150 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 92 रन, कप्तान मोमिनुल हŸक ने 104 गेंदों में सात चौकों के सहारे 49 तथा मुशफिकुर रहीम ने 62 गेंदों में सात चौकों के सहारे 40 रन बनाये।  श्रीलंका की तरफ से जयविक्रमा ने 32 ओवर में 92 रन देकर छह विकेट, रमेश मेंडिस ने 31 ओवर में 86 रन पर दो विकेट और सुरंगा लकमल ने 10 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किये। 
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »