26 Apr 2024, 11:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना से ठीक हुए अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स के शिविर से जुड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2021 6:35PM | Updated Date: Apr 23 2021 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना से ठीक हो गए हैं और मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। कोरोना से संक्रमित होने के कारण मुंबई में लगभग तीन हफ्ते तक चिकित्सा देखभाल सुविधा में रहने के बाद अक्षर टीम में शामिल हुए हैं।
 
दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को ट्विटर पर अक्षर की ओर  से अपने पहले टीम प्रशिक्षण सत्र के दौरान साथियों के साथ मुलाकात की और एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, ‘‘ बापू के दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में लौटने पर चारों और खुशी और साथी गले मिल रहे हैं। वीडियो में अक्षर कोविड-19 से ठीक होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कह रहे हैं, ‘‘ इंसान देख कर ही तो मुझे मजा आ रहा है। ’’ 27 वर्षीय अक्षर ने इससे पहले 28 मार्च को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ मुंबई के एक होटल में टीम के बायो-बबल में प्रवेश किया था, लेकिन तीन अप्रैल को वह फिर से कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा देखभाल सुविधा में ले जाया गया, जहां उन्हें तीन हफ्ते तक क्वारंटीन में रहना पड़ा।
  
उल्लेखनीय है कि अक्षर की गैर मौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी को शॉर्ट टर्म कोविड-19 रिप्लेसमेंट के तौर पर एकादश में शामिल किया था। दिल्ली कैपिटल्स आगामी रविवार को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पांचवां मुकाबला खेलेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »