26 Apr 2024, 16:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट : भारत की शानदार गेंदबाजी - दूसरी पारी में लड़खड़ाई इंग्लैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 2:14PM | Updated Date: Feb 8 2021 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। आज मैच का चौथा दिन है। इस समय इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेल रहा है। टीम को भारत के खिलाफ पहली पारी में 241 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई, क्योंकि टीम इंडिया पहली पारी में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 91, वॉशिंगटन सुंदर ने 85 और चेतेश्वर पुजारा ने 73 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से डोमिनिक बेस ने सर्वाधिक चार और लैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट झटके। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। रूट के विकेट के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम के पास कुल बढ़त 346 रनों की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »