26 Apr 2024, 22:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास के बाद पूरी रात जर्सी पहने रोए थे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 1:04PM | Updated Date: Aug 20 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा करते हुए कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उस दिन वह पूरी रात जर्सी पहने थे और उनकी आंखों में आंसू थे। धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते हुए 2014 में भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को याद किया। दौरे के दूसरे टेस्ट मैच के बाद धोनी ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि धोनी इस फैसले के बाद थोड़े भावुक हो गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »