02 May 2024, 03:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्‍यास से इस दिग्‍गज खिलाड़ी का टूट गया दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 1:01PM | Updated Date: Aug 20 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और किंग्स इलेवन टीम के कप्तान लोकेश राहुल का कहना है कि एक कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके प्रेरणास्रोत्र हैं। राहुल पहली बार आईपीएल में पंजाब टीम के कप्तान बने हैं। इससे पहले उन्होंने अपने कॅरियर में 2019 में इंडिया ए के लिए कप्तानी की थी। 
 
राहुल ने कहा, धोनी हमेशा से एक कप्तान के रूप में मेरे प्रेरणास्रोत्र रहे हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके नेतृत्व में खेलने का मौका मिला। धोनी के अलावा रोहित शर्मा भी अच्छे कप्तान हैं और विराट कोहली अभूतपूर्व कप्तान हैं। मैंने इन सभी लोगों से काफी कुछ सीखा है और मुझे उम्मीद है कि मैं जब कप्तानी करुंगा तो इन सब चीज का इस्तेमाल करुंगा। धोनी के संन्यास लेने पर उन्होंने कहा, यह काफी चौंका देने वाला था। ईमानदारी से कहूं तो मेरा दिल टूट गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »