26 Apr 2024, 05:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली ने टीम को निश्चित स्तर तक पहुंचाया, वहां से धोनी इसे आगे ले गए : दीप दास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 4:41PM | Updated Date: Aug 18 2020 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर से कमेंटेटर बने दीप दास गुप्ता ने कहा है कि सौरभ गांगुली टीम को एक निश्चित स्तर तक ले गए, उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को आगे के स्तर तक पहुंचाया और अब विराट कोहली टीम को उस स्तर से आगे ले जा रहे हैं। 
 
गांगुली के नेतृत्व में खेल चुके दीप दास गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विषयों में से एक विराट और धोनी में से बेहतर कप्तान कौन है, के बारे में स्पोर्ट्स टाइगर के शो ‘ऑफ द फील्ड’ में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा - सौरभ टीम को एक निश्चित स्तर तक ले गए, उसके बाद धोनी ने टीम को आगे के स्तर तक पहुंचाया और अब विराट टीम को उस स्तर से आगे ले जा रहे हैं। यह एक चेन रिएक्शन की तरह है।
 
दास गुप्ता ने यह भी कहा - जब हम कप्तानी के बारे में बात करते हैं, तो हम अजीत वाडेकर जैसे किसी व्यक्ति के बारे में बात नहीं करते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि 1971 में भारत ने घरेलू मैदान से बाहर जाकर इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ और वेस्ट इंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बड़ी सीरीज में जीत हासिल की थी। इसलिए, अनौपचारिक रूप से भारत टेस्ट मैच के संदर्भ में 1971 में ही नंबर एक बन गया था। 
 
उन्होंने भारत को 1983 का विश्व कप विजेता बनाने वाले कपिल देव, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी जैसे पूर्व कप्तानों और दिग्गजों को सम्मानपूर्वक याद किया। उन्होंने कहा - हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास इतने महान कप्तानों और खिलाड़ि‍यों की विरासत है, लेकिन कभी-कभी, हम इनकी सराहना नहीं कर पाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »