मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथ खिलाड़ी और भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने 15 अगस्त के दिन दोनों ने एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट से संन्यास लिया था। कहा जा रहा है दोनों दिग्गजों ने 15 अगस्त को संन्यास लेने का फैसला इसीलिए किया, क्योंकि इस साल भारत की आजादी को 73 साल पूरे हुए और अगर धोनी की जर्सी नंबर 7 और रैना की जर्सी नंबर 3 को मिलाए तो 73 ही होते हैं। क्रिकेट की दुनिया में धोनी और रैना की दोस्ती की काफी चर्चा रहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संन्यास की घोषणा वाला दिन दोनों के लिए काफी खास था। संन्यास का ऐलान करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और खूब रोए। यही नहीं उस रात पार्टी भी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनके ऐलान के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पैशन को अलविदा कहते हुए अपने आंसुओं को रोके रखा होगा। साक्षी ने कहा था कि आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है। मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते समय आपने अपने आंसुओं को रोके रखा होगा।