27 Apr 2024, 05:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ गांगुली की नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक थी: श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:17AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक है। 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड अट्टम थोडारम’ में कहा, ‘‘गांगुली काफी सक्रिय थे। उनके अंदर टीम संयोजन बनाने की क्षमता थी।
 
जैसे वर्ष 1976 के समय में क्लाइव लायड ने वेस्टइंडीज टीम के लिये विजयी संयोजन बनाया था। सौरभ ने सही टीम संयोजन बनाया और फिर उन्हें प्रेरित किया। श्रीकांत ने कहा, ‘‘इसलिये गांगुली बहुत सफल कप्तान थे यहां तक कि विदेशी सरजमीं पर भी। उन्होंने विदेशों में जीतना शुरू किया। वह स्वाभाविक रूप से लीडर थे।’’ कपिल देव ने वर्ष 1983 में भारत को पहली बार विश्वकप जिताया था जिसने न केवल कई क्रिकेटरों को प्रेरित किया, बल्कि कई कप्तानों को भी प्रेरणा दी। उसके बाद भारत गांगुली के नेतृत्व में 2003 में विश्व कप के फाइनल में पहुंचा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »