27 Apr 2024, 01:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सपनों का पीछा करो, यह सच होते हैं : युजवेंद्र चहल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 12:24AM | Updated Date: Jun 12 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार साल पूरे करने पर भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कहा कि सपनों का पीछा करना चाहिए, यह वाकई सच होते हैं। चहल ने आज ही के दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया था। चहल अब तक भारत के लिए 52 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने कुल 91 शिकार किए हैं। चहल ने ट्वीट कर कहा - जब में बड़ा हो रहा था तो हमेशा सोचता था कि अपने खेल का आनंद लो और सपने का पीछा करो, यह सच होते हैं। मैं यह कह सकता हूं कि आज ही के दिन मेरा सपना पूरा हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »