26 Apr 2024, 19:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल द्रविड़ ने खोल डाले धोनी के ये बड़े राज, बताई माही की बड़ी खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई खुलासे किए हैं। राहुल द्रविड़ ने धोनी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज मैच के आखिर में इस तरह से बल्लेबाजी करते थे, मानो परिणाम से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। 
 
विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं। विश्व कप 2011 में धोनी ने टीम इंडिया को छक्के के साथ खिताबी जीत दिलाई थी। इतना ही नहीं जब तक धोनी मैदान पर होते हैं तब तक भारत मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से निकलकर मैच जीत सकता है। राहुल द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर संजय मांजरेकर के साथ बात करते हुए बताया कि आखिर एमएस की कौन सी क्वालिटी उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनाती है।
 
उन्होंने कहा - आपको हमेशा यह महसूस होता है कि वह वास्तव में कुछ महत्वपूर्ण कर रहा है। लेकिन वह ऐसे खेलते हैं मानो रिजल्ट उनके लिए कोई मायने ही नहीं रखता। मुझे लगता है कि आपमें यह गुण होना चाहिए या आपको खुद को इसके लिए ट्रेन करना चाहिए। यह ऐसा गुण है, जो मुझमें कभी नहीं रहा। किसी भी फैसले का परिणाम मेरे लिए अहमियत रखता था। धोनी से यह पूछा जाना चाहिए कि क्या यह उनका स्वाभाविक गुण है या इसे उन्होंने विकसित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »