27 Apr 2024, 10:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत टेस्ट क्रिकेट का अस्तित्व बचाए रख सकता है : चैपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 3:29PM | Updated Date: Jun 10 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रैग चैपल का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण टेस्ट क्रिकेट पर गहरा प्रभाव पड़ा है और भारतीय टीम ही इसका अस्तित्व बचाए रख सकती है। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है। इस बीच चैपल का कहना है कि अगर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में रुची नहीं लेगी तो इसके अस्तित्व को बचाए रखना मुश्किल होगा। 

चैपल ने कहा, ‘‘जिस दिन भारत टेस्ट क्रिकेट में रुचि दिखाना बंद कर देगा उस दिन इसके अस्तित्व पर खतरा आ जाएगा। मुझे नहीं लगता कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा अन्य कोई भी देश युवा क्रिकेटरों में टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी रखने के लिए प्रेरित करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी-20 क्रिकेट के खिलाफ नहीं हूं। यह दर्शकों का मनोरंज करने के लिए सबसे आसान तरीका है। टेस्ट के लिए वित्तीय मामला बहुत बड़ा है। लेकिन उसी समय जब भारतीय कप्तान विराट कोहली यह कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट मुख्य खेल है, इससे इसके अस्तित्व को बचाए रखने की उम्मीद जागी है।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »