26 Apr 2024, 21:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नी साक्षी ने अचानक ही कर दिया धोनी के बारे में ये चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 3:39PM | Updated Date: Jun 1 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अब उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि साक्षी और धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने अब इंस्टाग्राम पर पहली बार लाइव के दौरान बड़ा खुलासा किया है। 

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बात करते हुए साक्षी ने बताया कि हमारे बीच सात साल का अंतर हैं और हम बचपन के दोस्त नहीं हैं। इस दौरान साक्षा ने ये बात बोल कर सभी को चौंका दिया कि मैं विवाह के बाद पहली बार रांची 7 जुलाई 2010 को माही के जन्मदिन पर ही गई थीं। महेन्द्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत के साथ 4 जुलाई 2010 को विवाह किया था। दोनों की शादी को अगले महीने दस साल पूरे होने वाले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »