26 Apr 2024, 13:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा स्मार्ट लगता है ये भारतीय क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 12:14AM | Updated Date: May 18 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर टीम के खिलाडिय़ों के दुनिया में लाखों की संख्या में प्रशंसक है। फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों का खिलाड़ियों को पसंद करना आम बात है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा या केएल राहुल को नहीं, बल्कि भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बहुत पसंद करती है। यह और कोई नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार अभिनेत्री कीर्ति सुरेश है। बेस्ट अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कीर्ति सुरेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।
 
एक साक्षात्कार में जब कीर्ति सुरेश से उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा गया तो उन्होंने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम लिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया का कौन सा क्रिकेटर सबसे ज्यादा स्मार्ट लगता है तो उन्होंने कुलदीप यादव का नाम लिया।इस दौरान कीर्ति सुरेश ने कहा था कि उन्हें कुलदीप यादव काफी पसंद है और वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »