26 Apr 2024, 15:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान में कोरोना की मार झेल रहे हिन्दुओं की मदद के लिए आगे आया ये क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 10:54AM | Updated Date: Apr 8 2020 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय दुनिया भर की तरह पाकिस्तान भी कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। वहां के लोग भी इस वायरस की वजह से काफी परेशान हैं। पाकिस्तान सरकार भी कोरोना पीड़ितों की मदद कर रही है। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं ने यह आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है। यही नहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को जगजाहिर किया था। 

जहां एक तरफ पाकिस्तान सरकार लोगों की मदद कर ही है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी अपनी फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। एक हिंदू टेनिस खिलाड़ी राबिन दास ने शाहिद अफरीदी को अल्पसंख्यकों की मदद करने के लिए कहा था, जिसके बाद शाहिद अफरीदी ने यह नेक काम किया है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद शाहिद अफरीदी और उनकी फाउंडेशन ने पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों की मदद की है। उन्होंने वहां रह रहे हिंदू ईसाई एवं उन लोगों को जरूरी सामग्री एवं राशन मुहैया करवाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »