19 Mar 2024, 09:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट में इन 6 खिलाड़ियों की वजह से भारत का नाम हुआ रोशन : स्टीव स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:01PM | Updated Date: Apr 6 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्रिकेट खेल जगत का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलों में से एक है। क्रिकेट जगत से बहुत से ऐसे खिलाड़ी गुजरे हैं जिन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से लिखा गया। एक इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ से कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने उनका काफी अच्छा उत्तर दिया। इस इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ ने उन 6 खिलाड़ियों का नाम लिया जिनकी वजह से भारत का नाम रोशन हुआ। आइए जानते हैं स्टीव स्मिथ ने क्या कहा था?

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से सभी परिचित हैं। वीरेंद्र सहवाग जब तक क्रीज पर रहते थे तब तक वह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते थे। उनकी बल्लेबाजी के आगे बड़े-बड़े गेंदबाज नतमस्तक हो जाते थे। वीरेंद्र सहवाग ने अपने वनडे करियर में 15 शतक लगाए थे। लेकिन उन्होंने एक भी शतक लगाने के लिए 100 से अधिक बॉल का सामना नहीं किया।

भारत का नाम रोशन करने में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के खेल में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए और आज उनकी हर कोई चर्चा करता है। महेंद्र सिंह धोनी भी काफी शानदार क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारत को दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जिताया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »