27 Apr 2024, 04:01:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली के भाई ने बना ली ऐसी धांसू बॉडी, देख रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:36AM | Updated Date: Mar 17 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'काम जारी है...' बता दें, विकास कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने लुक्स और स्टाइल्स के लिए खूब सुर्खियां बटौरते हैं। विकास कोहली के अलावा उनकी पत्नी भी काफी एक्टिव रहती हैं। विकास कोहली की पत्नी का नाम चेतना है। विकास और चेतना कोहली का एक बेटा है जिसका नाम आर्यन कोहली है। छोटे भाई विराट कोहली की तरह वो भी रोज पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली की कई पेज थ्री पार्टीज में उनको देखा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »