22 Mar 2025, 05:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायपुर में दीवार फांदकर बाल संप्रेषण गृह से 10 बालक फरार, कई पर दर्ज है गंभीर अपराध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2024 4:43PM | Updated Date: Jun 29 2024 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के माना बाल सुधार गृह से बड़ी खबर आ रही है। यहां 10 अपचारी लड़के फरार हो गए। फरार हुए अपचारी लड़के अलग-अलग गंभीर अपराध में बाल सुधार गृह में बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही माना बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना माना थाना की पुलिस को दी गई।

पुलिस फरार अपचारी लड़कों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने फिर एक बार संप्रेषण गृह की सुरक्षा की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर बैरक से बाहर निकले। इसके बाद आज सुबह सुधार गृह की दीवार फांद कर 10 अपचारी फरार हुए हैं।

रायपुर के बाल सुधार गृह की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अपचारियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी साल पांच महीने पहले भी छह अपचारी रायपुर माना सुधार गृह से भागने में सफल हो गए थे। अपचारी हत्‍या और दुष्‍कर्म मामले में बाल सुधार गृह में बंद थे। इधर अब देखना यह है कि माना बाल सुधार गृह में प्रबंधन की लापरवाही से लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »