26 Apr 2024, 18:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में बढ़े बदलावों के साथ 16 महीने बाद आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, लेकिन यहां बंद रहेंगे विद्यालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 1:51PM | Updated Date: Aug 3 2021 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कोविड़ वायरस संक्रमण कम होने के कारण करीब 16 महीने बाद छत्तीसगढ़ में आज से फिर प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। कोविड़ संक्रमण की वजह से 19 मार्च 2020 से प्राइमरी स्कूल बंद हैं। कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए इस साल फरवरी में ऑफलाइन पढ़ाई के लिए स्कूल खोले गए थे। कोविड़ संक्रमण की वजह से मार्च में इसे बंद करना पड़ा। वहीं छठवीं, सातवीं व नवमीं-ग्यारहवीं की कक्षाएं नहीं लगेंगी। हालांकि जिस इलाके में कोरोना के केस ज्यादा हैं, वहां अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
 
लंबे अंतराल के बाद खुल रहे स्कूलों में बदलाव भी दिखेगा। हालांकि, पढ़ाई के घंटे पहले जैसे रहेंगे। सरकारी स्कूलों में जहां एक पाली में कक्षाएं लगती है वहां सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक स्कूल खुलेंगे। जिन स्कूलों में दो पालियों में कक्षाएं लग रही हैं, वहां पहली पाली सुबह 7.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली 11.45 से शाम 5 बजे तक होगी।
 
इस बार ये नया होगा
 
स्कूलों में सुबह की प्रार्थना फिलहाल नहीं होगी।
 
स्कूलों में खेल-कूद भी नहीं होगा।
 
गेट पर ही फीवर जांच होगी।
 
जिन बच्चों को सर्दी, खांसी या बुखार है उन्हें गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।
 
 सभी के लिए मास्क भी अनिवार्य होगा।
 
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
 
एक क्लास में 50 प्रतिशत छात्र बैठेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »