26 Apr 2024, 14:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायपुर नगर निगम ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की घर पहुंच ऑक्सीजन सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 4:27PM | Updated Date: May 1 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। ऑक्सीजन के देशव्यापी संकट के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम ने होम आइसोलेशन के कोरोना मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर घर पहुंच नि:शुल्क ऑक्सीजन पहुंचाने की आज से व्यवस्था शुरू की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम रायपुर द्वारा कोरोना मरीजों एवं जरूरतमंदों के लिए घर पहुंच नि:शुल्क ऑक्सीजन सहित तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया।

बघेल ने नगर निगम की ऑक्सीजन आन व्हील सेवा के साथ गरीब निर्धन परिवारों को निशुल्क सूखा राशन वितरण तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के घर से कोविड मरीजो को कोविड़ केयर सेंटर लाने तथा स्वस्थ हो चुके कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर से घर तक पहुचाने के नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना मरीजों को घर पहुंच नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की सुविधा की शुरुआत की गई है। नगर निगम रायपुर द्वारा प्रारंभ की गई इस सेवा का विस्तार शीघ्र ही राज्य के अन्य नगर निगम क्षेत्रों में भी होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »