26 Apr 2024, 11:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 12:13AM | Updated Date: Jan 10 2021 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सीमा में लगे बालोदगहन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला का निवासी ओमकार सोनी (40) अपनी जीजा विकास के साथ व्यवसाय के सिलसिले में कार से कांकेर जा रहे थे। इसी दौरान कल देर रात उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालोदगहन के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमकार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहॉं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »