19 Mar 2024, 11:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू - मिलेगी ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2020 5:59PM | Updated Date: May 21 2020 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों को नगद राशि से मदद देने वाली महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना आज से शुरू हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंिसग के जरिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ ही इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 5750 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में स्थानान्तरित हो गई।
 
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि कोरोना संकट की स्थिति को देखते हुए गरीबों को इस वक्त कर्ज की नहीं बल्कि नगद राशि की जरूरत है। इसका बढ़िया रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाला है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने किसानों को मदद पहुंचाने के लिए उनके खाते में सीधे राशि दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ सरकार संकट के समय में, लोगों की मदद कैसे की जा सकती है, इसका देश को रास्ता दिखाया है। चाहे कोरोना संकट हो और कोई भी विपत्ति हम गरीबों का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की मदद करने के लिये उनके साथ खड़ा होना पड़ेगा। हमें मालूम है कि राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस हालत में भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने हेतु लिया गया यह निर्णय, कोई छोटा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं गरीबों की मदद करने का निर्णय हमने सोच-समझकर लिया है। यह किसी व्यक्ति विशेष का निर्णय नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »