19 Mar 2024, 14:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योगों को रियायती दर पर मिले लौह अयस्क : भूपेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2020 12:59PM | Updated Date: May 13 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पॉत मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से राज्य के लौह खनिज आधारित लघु उद्योग और स्पंज आयरन उद्योगों को दीर्घकालिक रियायती दर पर लौह अयस्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। बघेल ने प्रधान को लिखे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लौह अयस्क की खदानें एनएमडीसी द्वारा संचालित है। इनमें से चार खदानों का 20 वर्ष के लिए अवधि का विस्तार राज्य की ओर इस शर्त पर किया गया था कि यहां से राज्य के लौह एवं आयरन इस्पॉत उद्योग को उनकी आवश्यकता के अनुरूप लौह अयस्क की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि एनएमडीसी द्वारा खनिज आयरन ओर लम्प (डीआरसीएलओ) के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने के कारण प्रदेश के स्पंज आयरन एवं स्टील उद्योगों के संचालन में दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से इस्पॉत का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने इस्पॉत मंत्री को इस संबंध में पूर्व प्रेषित पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि एनएमडीसी द्वारा लौह अयस्क की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने के साथ ही राज्य के लौह उद्योगों को दीर्घकालिक रियायती दर पर लौह अयस्क की आपूर्ति हेतु विशेष पहल किए जाने का आग्रह किया गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समुचित पहल अपेक्षित है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »