29 Mar 2024, 14:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 2:03PM | Updated Date: Jan 16 2020 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से जिला रिजर्व पुलिस बल का एक जवान आज घायल हो गया, जिसे हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला रिजर्व पुलिस के जवान आज सुबह दरभा थाना के पखनार कैम्प से गश्त के लिए निकले थे।
 
इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान युद्धेश पाण्डे घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »