24 Apr 2024, 20:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ की चित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव 21अक्टूबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:43AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा के रिक्त पद के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपचुनाव के लिए अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 30 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।नामांकन पत्रों की जांच 01 अक्टूबर तथा नामांकन वापस 03 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे। 21अक्टूबर को मतदान के बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। उल्लेखनीय हैं कि इस सीट से विधायक रहे दीपक बैज लोकसभा के लिए चुन लिए गए है। उनके विधानसभा सीट से इस्तीफे के कारण इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »