नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देश को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है, कई कंपनियां मजबूर होकर अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं। ऐसे समय में जब लोगों की नौकरी जा रही है उस दौरान डिजिटल वॉलेट कंपनी फोनपे ने बड़ी भर्ती निकालने का ऐलान किया है।
फ्लिपकार्ट के मालिकाना हक वाले इस डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म ने इस साल 550 लोगों को भर्ती करने की घोषणा की है। फोनपे भारत के बढ़ते डिजिटल पेमेंट्स मार्केट में गूगल पे और पेटीएम के दबदबे को चुनौती दे रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की है और वह इसी महीने एप्रेजल प्रोसेस शुरू करने जा रही है।