27 Apr 2024, 16:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेरिका से आई खबर पर सोने ने लगाई दौड़, गोल्ड स्टॉक्स में 67000 के करीब पहुंचा दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2024 5:36PM | Updated Date: Mar 21 2024 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोल्ड संबंधी शेयरों में आज यानी 21 मार्च को तेजी देखने को मिली। ऐसा गोल्ड के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल 2014 की एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रेक्ट 66,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद यह बढ़कर 66,778 रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड गोल्ड स्टॉक्स में भी तेजी आ गई। आज कई गोल्ड स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया आज 2.86 फीसदी की बढ़त के साथ 378.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके मण्प्पुरम फाइनेंस के शेयर 3.75 फीसदी की बढ़त के साथ 172.75 रुपये पर बंद हुआ। मुथुट फाइनेंस 6.72 फीसदी की बढ़त के साथ 1428 रुपये के ऊपर बंद हुआ है। आज गोल्ड स्टॉक्स में निवेश करने वालों के लिए बाजार में अच्छा दिन रहा।

आज यूएस के केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में याथास्थिति बनाए रखी। यूएस में ब्याज दरें 23 साल के उच्चतम स्तर पर हैं। हालांकि, फेडरल रिजर्व ने इस साल 3 बार ब्याज दरों में कटौती करने की बात कहकर बाजार के लिए आगे की स्थिति साफ जरूर कर दी। ब्याज दरों में कटौती सुनिश्चित किए जाने की खबर से ही गोल्ड में तेज उछाल देखने को मिला। फेड्स के रेट कट का गोल्ड से क्या संबंध है, यह सवाल मन में आना लाजिमी है। आइए जानते हैं कि गोल्ड के रेट में कब तेजी आती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड अनुज गुप्ता बताते हैं कि अभी गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण हैं। उनमें से एक फेड द्वारा आगे रेट कट की घोषणा करना है। उनका कहना है कि रेट कट करने से डॉलर व बॉन्ड यील्ड घटेगी इसलिए अब इन्वेस्टर वहां से पैसा निकालकर दूसरे कमोडिटी की ओर जाएंगे। इसी वजह से गोल्ड के रेट मे बढ़ोतरी हुई है। साथ ही क्रूड ऑयल के दाम भी बढ़े हैं। ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पार निकल गया। क्रूड को कमोडिटी का राजा कहा जाता है। अगर क्रूड बढ़ता है तो गोल्ड भी ऊपर निकलता है। अनुज गुप्ता ने तीसरा कारण जियोपॉलिटिकल टेंशन को बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोग गोल्ड को हेज की तरह यूज करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »