27 Jul 2024, 20:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

IndusInd Bank ने फिक्स डिपॉजिट में किया बदलाव, 6 फरवरी से लागू हुआ 7.75% तक ब्याज दर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2024 1:56PM | Updated Date: Feb 8 2024 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके बाद अब आम निवेशकों को एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक द्वारा 4 से लेकर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। नई ब्याज दरें 6 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बात दें, बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी ऑफर की जा रही है। 

इंडसइंड बैंक में सामान्य निवेशकों के लिए ब्याज दरें 

7 दिन से 14 दिन - 3.50 प्रतिशत 

15 दिन से 30 दिन -3.50 प्रतिशत 

31 दिन से 45 दिन - 3.75 प्रतिशत 

46 दिन से 60 दिन - 4.75 प्रतिशत 

61 दिन से 90 दिन - 4.75 प्रतिशत 

91 दिन से 120 दिन - 4.75 प्रतिशत 

121 दिन से 180 दिन- 5.00 प्रतिशत 

181 दिन से 210 दिन - 5.85 प्रतिशत 

211 दिन से 269 दिन - 6.10 प्रतिशत 

270 दिन से 354 दिन - 6.35 प्रतिशत 

355 दिन या 364 दिन - 6.50 प्रतिशत 

1 वर्ष से 1 वर्ष 6 माह से कम - 7.75 प्रतिशत 

1 वर्ष 6 माह से 1 वर्ष 7 माह से कम - 7.75 प्रतिशत 

1 वर्ष 7 माह से 2 वर्ष तक - 7.75 प्रतिशत 

2 वर्ष से अधिक 2 वर्ष 1 माह तक - 7.25 प्रतिशत  

2 वर्ष से अधिक 1 माह से 2 वर्ष से कम 6 माह तक - 7.25 प्रतिशत 

2 वर्ष 6 माह से 2 वर्ष 9 माह से कम - 7.25 प्रतिशत 

2 वर्ष 9 माह से 3 वर्ष 3 माह - 7.25 प्रतिशत 

3 वर्ष से अधिक 3 माह से 61 माह से नीचे - 7.25 प्रतिशत 

61 माह से अधिक - 7.00 प्रतिशत

इंडस टैक्स सेवर एफडी -  7.25 प्रतिशत 

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज 

बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। बैंक द्वारा अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज 1 वर्ष से लेकर 1.5 वर्ष से कम की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। एक्सिस बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाया गया है। बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष की एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »