28 Mar 2024, 20:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI का बैंक ग्राहकों को बड़ा तोहफा - अब 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:13PM | Updated Date: Dec 16 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण प्रणाली (एनईएफटी) के जरिए चौबीसों घंटे लेन-देन की सुविधा आज से बदल गई है। आरबीआई के अनुसार आज से एनईएफटी सेवा 24 घंटे और 365 दिन उपलब्‍ध होगी। इसका मतलब है कि अवकाश के दिन भी अब एनईएफटी के जरिए ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया जा सकेगा। 
 
इस प्रकार जो लोग एनईएफटी के माध्यम से एक बैंक खाते  से दूसरे बैंक खाते में फंड ट्रांसफर करते हैं उनके लिये सुविधा बढ़ जाएगी। एनईएफटी एक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया है, जिसके तहत व्यक्ति एक बार में 2 लाख रुपये तक की रकम एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। सभी बैंक अपने खाताधारकों की यह सुविधा अब चौबीसों घण्टे उपलब्ध कराएँगे। इसके अलावा आरबीआई एनईएफटी और आरटीजीएस फंड ट्रांसफर पर शुल्क को पहले ही रद्द कर चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »