28 Mar 2024, 21:05:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 80 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 5:29PM | Updated Date: Dec 9 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 80 रुपये टूटकर 39,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 250 रुपये फिसलकर 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोना हाजिर 3.77 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1463.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर चढ़कर 1,460.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 16.60 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »