29 Mar 2024, 04:00:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शक्कर में लिवाली सुस्त, खाद्य तेलों में गिरावट, मूंग में तेजी, दालें महंगी, अनाज सामान्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 1:05AM | Updated Date: Oct 11 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली सुस्त रही। खाद्य तेलों में मांग कमी से गिरावट दर्ज की गई। दलहन में मूंग महंगा बिका। दाले बढ़त लिए बताई गई। अनाज में कामकाज सामान्य रहा। 
 
किराना बाजार :- शक्कर में लिवाली नरम बताई गई इससे कामकाज 3425 से 3500 रुपये की रंगत पर चला। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला में पूछपरख बनी रही। साबूदाना - खोपरा बूरा में उठाव साधारण बताया गया।
 
तेल -तिलहन :- खाद्य तेल बाजार में लिवाली कमी होने से गिरावट  दर्ज की गई। इससे सोयाबीन रिफाइंड के भाव नरमी  लिए रहे। तिलहन में कामकाज सुस्त बताया गया। सोयाबीन में भाव कमी हुई।
 
दाल-दलहन :- स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में आज दलहन में  लिवाली होने से घटबढ हुई। मूंग, उड़द महंगी बताई गई। हालाँकि चना सस्ता बिका। दाल में उठाव बढ़ा रहा। इससे भाव ऊंचे रहे। अनाज में कामकाज मजबूती लिए बताया गया। गेहूं में 300 बोरी आवक हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »