19 Mar 2024, 17:27:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाजार में लौटी तेजी सेंसेक्स 393 अंक और निफ्टी 103 अंक चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 6:56PM | Updated Date: Jun 24 2021 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई दिवाली के बल पर शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए आज तेजी हासिल करने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.92 चढकर 52699 अंक पर पहुंच गया और  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक उठकर 15790.45 अंक पर रहा।
 
देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा में उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी द्वारा कंपनी के मुख्य कारोबार पेट्रो रसायन में को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं करने के कारण आज उसके शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही जिससे शेयर बाजार की तेजी को कुछ ब्रेक लगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »