19 Mar 2024, 12:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चा तेल 70 डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 5:58PM | Updated Date: May 18 2021 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमेरिका और यूरोप में प्रतिबंधों में छूट से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज कारोबार के दौरान एक समय 70.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। मार्च के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर से अधिक महंगा हुआ है। खबर लिखे जाते समय यह 0.42 डॉलर यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर था। 
अमेरिकी वेस्ट टेक्सास लाइट क्रूड वायदा भी 0.23 डॉलर चढ़कर 66.51 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। अमेरिका और यूरोप के कई देशों की सरकारों ने प्रतिबंधों में छूट की घोषणा की है। इससे कच्चे तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। यही कारण है कि इसका भाव चढ़ गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »